शकुंतला बनेगी अब प्रगतिशील किसान

भरतपुर :  पंचायत समिति नदबई में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर खेडी देवीसिंह में शनिवार को कृषक श्रीमती शकुंतला देवी पत्नी राजेश कुमार को प्रधानमंत्री कृषक साथी योजना के तहत ड्रिप सिंचाई पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी गई एवं 0.42 हेक्टेयर में नींबू के बगीचा पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है और कृषक को बूंद-बूंद कृषि कनेक्शन के लिए उद्यान विभाग द्वारा अर्जेंट कृषि कनेक्शन हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया। 
कृषक श्रीमती शकंुतला अब अनुदान योजना से नीबू के बगीचे में ड्रिप पद्धति से सिंचाई कर गर्मी में अधिक उपज ले सकेगी तथा लागत भी कम आएगी। उद्यान विभाग द्वारा नीबू के बगीचे की स्थापना के लिए उसे उन्नत किस्म के नीबू लगाने के लिए भी 40 प्रतिशत अनुदान दिया गया है। शकुंतला ने बताया कि अब वह क्षेत्र में बागवानी में किसानों के बीच नई पहचान बना पाएगी। घर बैठे अनुदान मिलने से उसने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 
 
रिपोर्टर : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.