जल जीवन मिशन के तहत ग्राम रंधीरगढ़ में जल अर्पण समारोह आयोजित
भरतपुर : जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम रंधीरगढ़ पंचायत समिति में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भरतपुर के अधीक्षण अभियंता नरेन्द्र वर्मा, वैर खंड अधिशाषी अभियंता हेमन्त कुमार मीना, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सरपंच राधेश्याम शर्मा, सहायक अभियंता उपखंड वैर, कनिष्ठ अभियंता भुसावर तथा पंचायत राज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में जल अर्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा योजना के रख-रखाव एवं पेयजल संरचनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी, जल वंदना, जल शपथ, निबंध एवं कला प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जल स्रोतों (टंकी एवं पम्प हाउस) का विधि-विधान से पूजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के छात्र धीरज कुमार तथा कला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की छात्रा शिफा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विजेताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर : देवेन्द्र

No Previous Comments found.