वन क्षेत्र में पेड़ काटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 जेसीबी मशीनें जब्त
भरतपुर : जिले के बयाना सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और वन भूमि को नुकसान पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक Digant Anand के निर्देश पर अवैध खनन और वन क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव खरैरी बागरान के आसपास वन भूमि को भारी नुकसान पहुंचाने और राज्य वृक्ष खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी लाखन गुर्जर और सज्जीराम गुर्जर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 जेसीबी मशीनें भी जब्त की हैं। यह मामला 31 जनवरी 2026 को वन विभाग की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अब तक 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले में आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर : देवेन्द्र

No Previous Comments found.