बीडीए की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही

भरतपुर :  भरतपुर विकास प्राधिकरण के पैरा फैरी में स्थित मडरपुर रोड से सूरजपोल दरवाजा मुख्य सड़क मार्ग पर तकनीकी शाखा द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय व्यापारियों द्वारा अस्थाई दुकान एवं खौखे लगाकर अतिक्रमण से आ रहे व्यवधान को बीडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा पारस्परिक समझाइश से अन्यत्र विस्थापित कराया गया।
बीडीए अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नियत कार्ययोजना अनुसार इस प्रकार के अन्य अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर मौका अधिशाषी अभियंता बृजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन गोयल, भू-अभिलेख निरीक्षक ज्ञानसिंह निमेश तथा पटवारी लोकेश शर्मा की उपस्थिति में  अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही की गई।

रिपोर्टर : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.