कैम्पस प्लैसमेंट शिविर में 247 बेरोजगार आशार्थीयों लिया भाग

भरतपुर :  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गुरूवार को कैम्पस प्लैसमेंट शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 342 रजिस्टर्ड आशार्थियों में से 247 आशार्थियों ने तथा 9 निजी नियोजकों ने भाग लेकर बेरोजगार आशार्थीयों का प्राथमिक चयन किया । 
उपनिदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि नियोजक प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रदाता संस्थानों द्वारा शिविर के दौरान 105 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। उन्होंने बताया कि फिएम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी 36, जी फोर एस सीक्योर सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 15, युवा साथी केन्द्र भरतपुर 19, आइटीएम एडयूटेक इंडिया लिमिटेड 7, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड 8, मिडिया टेक टेम्पल भरतपुर 5, ऑरियंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड 3, अमृत सिक्योरिटी एजेंसी जयपुर 7 एवं गिप्टो कम्पनी फरीदाबाद 5 का नियोजन किया गया।

रिपोर्टर : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.