राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बयाना ब्लॉक अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार

भरतपुर - राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी की सहमति से संगठन के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भरतपुर जिला अध्यक्ष राजवीर सरसैना ने कृष्ण कुमार, अध्यापक लेवल-2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, काचेरा, बयाना (भरतपुर) को बयाना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष राजवीर सरसैना ने बताया कि कृष्ण कुमार शिक्षक हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहे हैं। उनके मनोनयन से संगठन को ब्लॉक स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा शिक्षक समुदाय की आवाज को और सशक्त मंच प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें आगामी 10 दिवस में अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.