अराजकता और लूट हत्या की घटनाओं के विरोध में आज युवाओं ने आमरण अनशन और धरना शुरू किया

भरतपुर : नदबई में फैली अराजकता और लूट हत्या की घटनाओं के विरोध में आज युवाओं ने आमरण अनशन और धरना शुरू किया।
छात्र नेता विष्णु ख़ेमरा गुलवीर करीली टीटू नदबई ने कहा की नदबई में क्राइम अपने चरम पर है और प्रशासन कातिलों और अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता मनुदेव सिनसिनी ने कहा कि अगर सरकार विधायक और प्रशासन जनता को मारना ही चाहते हैं तो सबसे पहले हम अनशन कर अपने प्राणों की आहुति देंगे।
राहुल करीली धर्मेंद्र बिजवारी चंदू बोहरा ने कहा हमारा संघर्ष नदबई की जनता को सुरक्षा मिलने तक जारी रहेगा।

रिपोर्टर : देवेन्द्र 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.