भाजपा की राजनीति अब मुद्दों और बहस से नहीं,बल्कि अपमान और व्यक्तिगत हमलों से संचालित हो रही

भरतपुर : युवा दिलों की धड़कन, जन-जन के प्रिय नेता सचिन पायलट जी जैसे गंभीर, सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के खिलाफ भाजपा प्रभारी Radha Mohan Das द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना है।

रिक्की सिंह हंतरा ने कहा जब भाजपा के पास जनता के मुद्दों पर ठोस जवाब नहीं होता, तब वह अपनी भाषा का स्तर गिराकर व्यक्तिगत आरोपों का सहारा लेता है। यह स्वस्थ राजनीति नहीं, बल्कि हताशा और विचारहीनता का प्रतीक है।

आज देश की राजनीति को जिस प्रकार की विषाक्त भाषा दी जा रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। लोकतंत्र की असली पहचान सम्मानजनक संवाद, मर्यादा और जनहित के मुद्दों पर आधारित राजनीति में निहित है।

Sachin Pilot Ji केवल एक नेता नहीं, बल्कि सच्चाई, ईमानदारी और जनविश्वास का प्रतीक हैं। ऐसे स्वच्छ छवि वाले व्यक्तित्व का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रिक्की सिंह हंतरा ये मांग करती हैं—
 भाजपा एवं उनके नेता राधामोहन दास तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
 राजनीतिक संवाद की गरिमा और मर्यादा को पुनः स्थापित किया जाए

अब समय आ गया है कि स्पष्ट संदेश दिया जाए—
देश अपमान नहीं, समाधान चाहता है।

रिपोर्टर : देवेन्द्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.