ग्राम रथ अभियान बना रहा है ग्रामीणों को वरदान

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ मौके पर मिल रहा है लाभ
 
भरतपुर- जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) आयोजन एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथ दूर-दराज के अंचलों में समस्या निराकरण के साथ योजनाओं से लाभान्वित करने का मंच साबित हो रहे है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर लाभा प्रदान किया जा रहा है। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिले में शनिवार को 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे जहां महिला-पुरूषों ने उत्साह के साथ स्वागत कर ऑडियो विडियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर खेती में वैज्ञानिक पद्धति से नवाचार अपनाने की सीख ली। रथों में ग्राम आयोजन के साथ 13 प्रमुख विभागों की योजनाओं पर आधारित साहित्य का वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रचार साहित्य में खेती किसानी के द्वारा आय बढाने, आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी, महिलाओं, युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पुस्तकें ग्रामीणों के बीच उपयोगी साबित हो रही है। जैसे ही रथों के माध्यम से लोक संगीत की धुन बजती है ग्रामीणांे की भीड़ उत्साह के साथ एकत्रित होकर डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश को जीवंत सुनकर लाभान्वित होती है। 
कलाकार रोचक अंदाज में दे रहे हैं जानकारी- 
विधानसभावार ग्राम रथों के साथ स्थानीय लोक कलाकारों का दल लोकगीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में देते है। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को मनोरंजन के साथ योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया जा रहा है। ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता भी ग्रामीणों का घर बैठे गंगा आने की कहावत को चरितार्थ कर रही है। 
विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित-
नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जिले में पंचायत राज विभाग द्वारा 8 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत आवास पट्टा प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम ग्राम पंचायत रूंद इकरन में नगला केसरिया निवासी योगेश सिंह को गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना लाभ दिलाया गया। योगेश को जैविक खाद के उपयोग से फसल में उत्पादन बढ़ा है तथा राज्य सरकार की योजना से अनुदान मिलने पर आर्थिक सहायता मिली है। लेखराज जाट को सिंचाई पाईपलाईन योजना के तहत अनुदान राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इससे अब लेखराज के खेतों में निर्बाध रूप से सुरक्षित पानी सप्लाई हो रहा है। इकरान निवासी किसान अमर सिंह ठाकुर को गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, किसान प्रेमसिंह जाटव को आधुनिक कृषियंत्र अनुदान योजना में कृषियंत्रों का सत्यापन किया गया।
सुझाव पेटी मंे रख रहे मन की बात-
ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर समाधान के लिए जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को पाबन्द किया गया है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है।  आवासीय पट्टा, सामाजिक सुरक्षा योजना, कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं से समबन्धित समस्याओं को त्वरित समाधान कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.