अवैध शराब निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान में व्यापक *कार्यवाही, वाश एवं भट्टियां नष्ट

भरतपुर-आबकारी आयुक्त, राजस्थान, उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की पालना में राजीव शर्मा अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन भरतपुर एवं उपायुक्त भरतपुर तथा जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर के निर्देशन में आबकारी जिला भरतपुर-डीग में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
अभियान के तहत रूपसिंह चौहान, पीओ डीग (अतिरिक्त चार्ज सीकरी व डीग) ने ईपीएफ जाप्ता के साथ संयुक्त रेड गश्त करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों सीकरी, कुरकैन, अलघानी एवं डमोडकी में दबिश दी। इस दौरान कुरकैन क्षेत्र में लगभग 800 लीटर वॉश एवं 2 अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया। साथ ही सरकारी भूमि पर निर्मित अवैध भट्टियों तथा हथकढ़ शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी ध्वस्त किया गया।
इसी क्रम में रूप सिंह शेखावत, प्रहराधिकारी भरतपुर द्वारा इकरन, हथैनी, पीपला एवं बराखुर क्षेत्रों में गश्त करते हुए एक साधारण श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया। अभियुक्ता सपना पत्नी रघुवर जाट के कब्जे से 30 निप्स देशी शराब बरामद कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 19/54 के तहत कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त आबकारी थाना बयाना द्वारा खार का नगला एवं पहाड़पुर क्षेत्र की नट बस्ती में रेड गश्त करते हुए पीपा भट्टियों एवं प्लास्टिक जरीकेनों में रखे लगभग 500 लीटर वॉश को नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.