रुक्टा का 46 वाँ संवैधानिक प्रांतीय अधिवेशन 14-15 जून को जयपुर में - प्रोफेसर बनय सिंह
भरतपुर : राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ ( रूक्टा) की विस्तारित कार्यकारिणी की मीटिंग आज देराश्री शिक्षक सदन में आयोजित हुई । मीटिंग की अध्यक्षता रुक्टा अध्यक्ष प्रोफेसर रघुराज परिहार द्वारा की गई। मीटिंग में निम्नलिखित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए निम्न निर्णय किए- सर्वप्रथम महामंत्री डॉ बनय सिंह ने पूर्व मीटिंग की कार्रवाई को ब्यौरा प्रस्तुत किया ,जिसका सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। रूक्टा के आगामी अधिवेशन की दिनांक व स्थान पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 14 व 15 जून, 2026 को जयपुर में अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री सचिन पायलट , पीसीसी चीफ श्री गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जुली को आमंत्रित किया जाएगा । अधिकाधिक शिक्षक साथियों का पंजीकरण करवाने के लिए संभाग स्तरीय समितियां बनाने का निर्णय किया गया। प्रोफेसर घासीराम चौधरी ने AIFUCTO के एजेंडे की पर और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करने का आह्वान किया। मीटिंग में टीचिंग एसोसियेट भर्ती का विरोध करने का प्रस्ताव पास किया। इस मुद्दे पर संगठन द्वारा शीघ्र ही धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देराश्री शिक्षक सदन प्रभारी प्रो. के.एल. सिराधना ने 50 किलोवाट को सोलर पैनल देराश्री शिक्षक सदन में लगवाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सहर्ष सहमति प्रदान की। रूक्टा महामंत्री डॉ बनय सिंह को AIFUCTO का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकारिणी ने हर्ष जाहिर किया।
रिपोर्टर : देवेन्द्र


No Previous Comments found.