22 मई, स्वास्थ्य मंदिर द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आज विमोचन महिला सेवा
भरतपुर : 22 मई, स्वास्थ्य मंदिर द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आज विमोचन महिला सेवा इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता संरक्षक प्रेम भाटिया, कविता गोयल, सांस्कृतिक मंत्री संगीता शर्मा, कोषाध्यक्ष मीरा गोयल, रेनू सिंह, साधना गोयल, ममता सिंघल ने प्रोजेक्टर पर बटन दबाकर किया। इकाई की अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंदिर पिछले 15 वर्षों से योग प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहा है उन अनुभवों के आधार पर आम जनता में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है जो कि आम जनता को जागरूक करेगी कि कैसे स्वयं ठीक हो सकते हैं अपने चिकित्सक कैसे बन सकते हैं। कार्यक्रम प्रभारी श्रेजल अग्रवाल ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्वास्थ्य मंदिर की वेबसाइटwww.swasthyamandir.org, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर उपलब्ध होगी, प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर दिगंबर सिंह ने कहा कि आज की भाग दौड़ वाली जीवन शैली में प्राकृतिक चिकित्सा और योग बहुत ही महत्वपूर्ण उपचार पद्धति है जो कि व्यक्ति को खुद ही डॉक्टर बनाती है और स्वस्थ्य करने का काम करती है। इस अवसर पर राखी कुमारी, ममता कुमारी, अमन सिंह इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य मंदिर के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : देवेन्द्र

No Previous Comments found.