रूपवास नगर पालिका को मिला निर्विरोध अध्यक्ष
भरतपुर। रूपवास नगर पालिका को नया अध्यक्ष मिल गया है। दिलीप अंधाना निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए हैं। आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिलीप अंधाना ने अध्यक्ष पद की शपथ ली और इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। दिलीप अंधाना के निर्विरोध निर्वाचन की खास बात यह रही कि उन्होंने नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद बीजेपी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित प्रक्रिया के दौरान दूसरा नामांकन नहीं आने के चलते दिलीप अंधाना को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद आज विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर उन्होंने नगर पालिका की जिम्मेदारी संभाल ली।
शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दिलीप अंधाना का स्वागत किया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने रूपवास के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं। दिलीप अंधाना ने शुरुआती 100 दिनों के लिए विकास की रणनीति तैयार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। दिलीप अंधाना ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने रूपवास की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी में शामिल होकर निर्विरोध अध्यक्ष बनने तक का दिलीप अंधाना का सफर अब रूपवास की राजनीति में नई
रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह सोलंकी
No Previous Comments found.