भिवंडी शहर में हुक्का पार्लर के कारण युवा पीढ़ी बन रहे नशे के आदि,पुलिस प्रशासन खामोश

भिवंडी : भिवंडी शहर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत कासिमपुर कब्रिस्तान स्थित हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चलाया जा रहा है जिस कारण युवा पीढ़ी नशे के आदि हो रहें हैं। एक तरफ पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा को लेकर जहां दम भर्ती दिखाई देती है तो वहीं इस तरह के खुलेआम हुक्का पार्लर चलाने वाले पुलिस प्रशासन के सारे दावों पर पानी फेर रहें हैं। बता दें कि भिवंडी शहर में जहां सभी पुलिस स्टेशनों द्वारा हुक्का पार्लर को बंद करा कर रखा गया है वहीं शांतिनगर पुलिस स्टेशन के इलाके में इस तरह खुलेआम हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चलाया जा रहा है जो पुलिस प्रशासन के ऊपर एक प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। एक तरफ सुरक्षा ब्यवस्था में जुटी पुलिस दूसरी तरफ समाचार लिखने के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा है हुक्का पार्लर 

हुक्का पार्लरों का रहता है डांस बार जैसा नजारा।

भिवंडी : शहर में शान्तिनगर पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रात दिन एक कर रही है और पुलिस की सफलता पर शहर की जनता सराहना भी कर रही है वहीं शान्तिनगर पुलिस स्टेशन की हद में देर रात तक चल रहे हुक्का पार्लर को देखकर पुलिस पर सवालिया निशान लग रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कासिम पुरा कब्रस्तान के पास प्रतिबंध के बावजूद एक बिल्डिंग में खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है और नशेड़ियों को लुभाने के लिए हुक्का पार्लरों का डांस बार जैसा नजारा रहता है जिससे प्रभावित हो कर नव युवक डीजे पर मनपसंद गाने लगा कर डांस करते हैं,डांस करते करते एक दूसरे से झगड़ा लड़ाई आम बात बन चुकी है,जबकि इसकी जानकारी के लिए समाचार भी लिखे जा चुके हैं फ़िर भी उक्त हुक्का पार्लर पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही, क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देर रात तक हुक्का पार्लर चलने से नशेड़ी युवक जब रात में रास्ते से चिल्लाते हुए गुजरते हैं जिससे केवल नींद ही नहीं ख़राब होती है बल्कि दिल में दहशत जैसा महौल महसूस होता है, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्का पार्लर बंद होने के बाद दूर दराज से नव युवक हुक्का पीने आते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि जहा पुलिस के अधिक प्रयास से शहर में शान्ति व्यवस्था ठीक से चल रही है वहीं इस तरह के गैर कानूनी अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस लगाम नहीं लगा रही है आखिर क्यूं?

रिपोर्टर : मुस्तकीम खान  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.