अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा बांधकाम।

भिवंडी - निजामपुर महानगर पालिका प्रभाग समिति क्र. 4 अंतर्गत देव नगर नारपोली नं. 2 में मनपा की रिजर्व जमीन पर खुलेआम कब्जा कर अवैध इमारत खड़ी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रभाग अधिकारी गिरिश घोष्टेकर की जानकारी और संरक्षण में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे नंबर 30/2, साइड नंबर 310,करीब 75 वार जमीन नगरपालिका ने प्ले ग्राउंड और हाई स्कूल के लिए रिजर्व रखी थी। लेकिन बिल्डर लॉबी और अधिकारियों की सांठगांठ से इस जमीन पर धड़ल्ले से पक्का बांधकाम किया जा रहा है। एक ओर मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने अवैध बांधकाम पर कार्रवाई का आदेश दिए है, वहीं दूसरी ओर प्रभाग अधिकारी आयुक्त के आदेश को ताक पर रखकर मनमानी ढंग से अवैध कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि बिल्डर और कुछ अधिकारी मिलकर नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों के खेल मैदान और शिक्षा के लिए छोड़ी गई जगह पर इमारत खड़ी करना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि भविष्य की पीढ़ी के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है। नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल इस अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई की जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो। सवाल उठता है कि जब नगर पालिका खुद अवैध निर्माण पर नकेल कसने का दावा करती है, तो फिर अपनी ही रिजर्व जमीन पर अवैध कब्जे के सामने क्यों खामोश है?

 संवाददाता - मुस्तकीम खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.