भिवंडी तालुका में पुलिस संरक्षण में सरिया और केमिकल चोरी का अवैध धंधा!
भिवंडी - औद्योगिक नगरी भिवंडी तालुका में स्टील और केमिकल चोरी का अवैध कारोबार दिनोंदिन परवान चढ़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ कथित तौर पर ग्रामीण पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। अपराधी गिरोह खुलेआम ट्रकों से माल लूट रहे हैं और वज़न कांटों पर काला बाज़ारी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की आंखें मानो मूंद दी गई हों।
पाड़गा पुलिस स्टेशन क्षेत्र - पाड़गा पुलिस स्टेशन की सीमा में आर.के. पेट्रोल पंप के बाजू में, कोमल वजनकाटे के पीछे सरिया चोरी का गोरखधंधा जमकर चल रहा है। इस धंधे के सरगना दीपू सिंह और मुकेश सिंह बताए जा रहे हैं ये दोनों आरोपी ट्रकों से सरिया उतारकर अवैध रूप से बेचने का काम कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस सब जानते हुए भी अनदेखा कर रही है।
गणेशपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र - गणेशपुरी थाने की सीमा में अंबाडी नाके के पास शिव मल्हार ढाबा के पास सरिया और केमिकल चोरी का गढ़ बन चुका है। यहाँ पर सक्रिय गिरोह में शामिल हैं.
1, सुमित वाणी, 2, सुलेमान 3,अदनान भाबे,4,अब्दुल हकीम उर्फ बक्कल, ये माफ़िया ट्रक ड्राइवरों को जबरन रोकते हैं, धमकाकर माल उतार लेते हैं और फिर अवैध तरीके से बेच देते हैं। पुलिस पर सवाल ? जनता में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा अवैध धंधा पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है। सवाल यह है कि आखिर ग्रामीण पुलिस मूक दर्शक क्यों बनी हुई है? अगर इसी तरह पुलिस संरक्षण जारी रहा, तो भिवंडी तालुका जल्द ही "स्टील चोरी का हब" कहलाएगा।
संवाददाता - मुस्तकीम खान

No Previous Comments found.