भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी को नया प्रभारी मिला

भिवंडी : भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए प्रभारी के रूप में कांग्रेस पार्टी ने श्री राजेश शर्मा को नियुक्त किया है। वे इससे पहले मुंबई महानगर पालिका के डिप्टी मेयर रह चुके हैं। इससे पूर्व इस पद की जिम्मेदारी श्री शाह आलम के पास थी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र (जावक क्र. 432/2025 दिनांक 9 सितंबर 2025) के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाळ के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है।
नई नियुक्ति के अनुसार भिवंडी शहर जिला प्रभारी श्री राजेश शर्मा (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी)विधानसभा प्रभारी, भिवंडी पश्चिम (136) भिवंडी पूर्व (137) श्री राजेश शर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। पत्र में कहा गया है कि जिल्हा प्रभारी व विधानसभा प्रभारी संबंधित जिल्हा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से संपर्क कर जल्द से जल्द बैठक आयोजित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश पाटील ने कहा कि "भिवंडी शहर में संगठनात्मक मजबूती के लिए यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण हैं। राजेश शर्मा जैसे अनुभवी नेता के आने से संगठन को नई दिशा मिलेगी।" भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रशिद ताहीर मोमीन से संपर्क साधने के निर्देश भी पत्र में दिए गए हैं।
संवाददाता : मुस्तकीम खान
No Previous Comments found.