एलपीजी दरवृद्धि और कमर्शियल गैस की कमी के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन
भिवंडी : भिवंडी शहर के जकात नाका परिसर में कांग्रेस शहराध्यक्ष के नेतृत्व में एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल गैस की कमी के विरोध में आंदोलन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और कमर्शियल गैस की आपूर्ति कम होने से शहर के कई होटल और ढाबा व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गैस की कमी के कारण कई होटल बंद हो चुके हैं, जबकि कई अन्य होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समय पर कमर्शियल गैस उपलब्ध न होने से छोटे व्यवसायियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसलिए सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर कमर्शियल गैस की कमी को दूर करना चाहिए और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लाना चाहिए। इस आंदोलन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : साबिर शेख,
No Previous Comments found.