महाराष्ट्र पुलिस की ईमानदारी की मिसाल, हवलदार ने लौटाए ₹12,500
भिवंडी : भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस हवलदार संतोष सूर्यवंशी (ब.क्र. 6977) ने 22 अप्रैल 2026 को नाइट ड्यूटी खत्म कर घर जाते समय नारपोली पुलिस स्टेशन के सामने सड़क पर ₹12,500 से भरी एक पिशवी (बैग) पाई।
बैग में स्कूल फीस की रसीद मिलने पर उन्होंने एजाज मुनीर खान से संपर्क किया और उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाकर पूरी रकम सुरक्षित लौटाई। बताया गया कि यह रकम उनकी बेटी की पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी थी।
रकम वापस मिलने पर पिता और बेटी के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।एजाज खान ने महाराष्ट्र पुलिस और हवलदार सूर्यवंशी का दिल से आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर - साबीर शेख


No Previous Comments found.