भिवंडी में अवैध निर्माण पर मनपा की कार्रवाई, शांतीनगर भाजी मार्केट और रावजी नगर में चला अभियान
भिवंडी : भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक-2 अंतर्गत आने वाले शांतीनगर भाजी मार्केट और रावजी नगर परिसर में अवैध बांधकाम तथा अतिक्रमण के खिलाफ मनपा प्रशासन ने कार्रवाई की। यह अभियान मनपा आयुक्त अनमोल सागर तथा उपायुक्त विक्रम दड़ारे के निर्देश पर चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान सहाय्यक आयुक्त विनोद मनोरे के नेतृत्व में बिट निरीक्षक धनराज पाटील एवं अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से दो जगहों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मनपा प्रशासन की ओर से बताया गया कि शहर में अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से नियमों का पालन करने और बिना अनुमति निर्माण कार्य नहीं करने की अपील की गई है।
रिपोर्टर : मुस्तकीम खान

No Previous Comments found.