भूत बंगला’: अक्षय कुमार के साथ मिथिला पालकर की धमाकेदार ऑन-स्क्रीन एंट्री.
BY-UJJWAL SINGH
बॉलीवुड की मशहूर ‘ओजी’ जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आखिरकार 16 साल के इंतजार के बाद पर्दे पर धमाका करने जा रही है. उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 2026 की सबसे चर्चित और फैंस द्वारा बेसब्री से इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.
मिथिला पालकर की बहन वाली एंट्री
इस बार फिल्म ने दर्शकों को एक और सरप्राइज दिया है. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की कास्ट में नए नाम मिथिला पालकर की घोषणा की.अक्षय ने बताया कि मिथिला इस बार फिल्म में उनके ऑन-स्क्रीन बहन का रोल निभाती नजर आएंगी। अक्षय ने कहा, “मिथिला ने अपना सफर इंटरनेट से शुरू किया था और आज वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं। और जल्द ही, वह एक ऐसे एक्टर के साथ नजर आएंगी जिसे मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं… गेस कीजिए कौन? मैं खुद! ‘भूत बंगला’में मिथिला ‘भूत’ नहीं बल्कि मेरी बहन का किरदार निभाएंगी.इस फ्रेश कास्टिंग ने कहानी में नया ट्विस्ट और दिलचस्पी जोड़ दी है। फैंस अब बस अक्षय-मिथिला के ऑन-स्क्रीन मैजिक और प्रियदर्शन की कॉमिक टच का इंतजार कर रहे हैं.
कॉमेडी, हंसी और फैमिली एंटरटेनमेंट का धमाका
‘भूत बंगला’ केवल अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी का कमबैक ही नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर भी साबित होने वाली है। फिल्म में भरपूर कॉमेडी, मजेदार अफरा-तफरी और दिल को छू लेने वाले पल होंगे.दर्शक अक्षय कुमार को उनके पुराने अंदाज, जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और फुल एनर्जी अंदाज में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.वहीं, प्रियदर्शन वही देसी तड़का और कहानी का जादू लेकर आए हैं, जिसने उनकी पिछली फिल्मों को यादगार बनाया.इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर.तो तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘भूत बंगला’10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है और बॉक्स ऑफिस पर हंसी का तूफान लाने वाला है.


No Previous Comments found.