‘Bhoot Bangla’ Day 2: 50 करोड़ से दूर अक्षय कुमार, खतरे में फिल्म का भविष्य?

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने साल 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर-कॉमेडी के तौर पर की है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संतुलित लेकिन मजबूत ओपनिंग ली है। प्रीव्यू शोज़ के चलते कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला और रिलीज़ के पहले दो दिनों में ही फिल्म ने करीब 47.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

पहले दिन फिल्म ने 21.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 25.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर: द रिवेंज जैसी बड़ी फिल्म की मौजूदगी के बावजूद भूत बंगला अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में और तेजी आ सकती है, खासकर रविवार को 20–22 करोड़ रुपये तक का कारोबार संभव है।

इस फिल्म की खासियतों में सबसे अहम है अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी। दोनों ने पहले भी कई सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं। इससे पहले दोनों आखिरी बार 2010 की फिल्म खट्टा मीठा में साथ नजर आए थे।
फिल्म में तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। अक्षय और तब्बू की जोड़ी लंबे समय बाद साथ दिखी है इससे पहले दोनों हेरा फेरी में नजर आए थे। इसके अलावा अनुभवी कॉमेडियन असरानी ने भी अपने अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया है।

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि प्रियदर्शन के साथ काम करना खास अनुभव होता है, क्योंकि उनकी फिल्मों में कॉमेडी करने की कोशिश नहीं करनी पड़ती सीन और माहौल ऐसा होता है कि हंसी अपने आप निकलती है, जो स्वाभाविक और ज्यादा असरदार लगती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.