14 साल बाद लौटी OG जोड़ी, ‘भूत बंगला’ ने मचाया तहलका..
बॉलीवुड में जब भी फुल ऑन एंटरटेनमेंट की बात होती है, तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी अपने आप ज़ेहन में आ जाती है.अब पूरे 14 साल बाद ये आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर साथ आई है फिल्म भूत बंगला के साथ, और इसी वजह से दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.
पहला गाना रिलीज – ‘राम जी आके भला करेंगे’
फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है। ये गाना एक हाई-एनर्जी, पेपी और मस्ती से भरपूर ट्रैक है, जिसमें अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अवतार में नजर आते हैं. गाने में नॉस्टैल्जिया, पागलपन और वही क्लासिक अक्षय स्टाइल साफ झलकता है, जो फैंस को उनकी पुरानी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों की याद दिला देता है.
हंसी, भूत और फुल ऑन धमाल
इस गाने की खास बात है इसकी भूतिया लेकिन मजेदार दुनिया. अजीबोगरीब भूत, डरावना माहौल और उस सबके बीच अक्षय कुमार का बेफिक्र अंदाज सब मिलकर इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बनाते हैं। गाने के विजुअल्स और बीट्स साफ इशारा करते हैं कि भूत बंगला एक ऐसी फिल्म होगी, जिसमें डर कम और हंसी का डोज़ डबल होगा.
म्यूजिक में लगा तगड़ा तड़का
इस धमाकेदार गाने का म्यूजिक दिया है प्रीतम ने, जबकि इसके मजेदार बोल कुमार ने लिखे हैं. गाने को अपनी आवाज़ दी है अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने। वहीं मेलो डी का रैप सेगमेंट गाने को मॉडर्न और सुपर कैची बना देता है.
शानदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है.भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इतना तय है कि ये फिल्म हंसी, डर और एंटरटेनमेंट का फुल पैसा वसूल पैकेज लेकर आने वाली है.

No Previous Comments found.