बीच सड़क अमिताभ बच्चन के हाथ में दिखा चौंकाने वाला पोस्टर, पढ़कर फैंस रह गए दंग ,जानिए पूरा मामला
BY - UJJWAL SINGH
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हैं.यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है और हर बार कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है. कभी फैंस का उत्साह सुर्खियों में होता है तो कभी बिग बी का अंदाज। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सबको कन्फ्यूज़ कर दिया। वजह थी अमिताभ बच्चन के हाथ में नजर आया एक अजीबोगरीब पोस्टर, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
अमिताभ बच्चन और वायरल पोस्टर का रहस्य
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने घर के बाहर खड़े दिखाई दिए. इसी दौरान उनके हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिस पर लिखा था,
मुझे सपोर्ट करिए मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं. 1992: ए लव मैरिज”
इस लाइन को पढ़ते ही फैंस के बीच हलचल मच गई। लोग सोचने लगे कि आखिर बिग बी ऐसा पोस्टर क्यों पकड़े हुए हैं? क्या यह किसी निजी मजाक का हिस्सा है या फिर कोई बड़ा खुलासा?
फिल्म प्रमोशन निकला असली सच
हालांकि, थोड़ी देर बाद सच्चाई सामने आ गई। यह पोस्टर अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था, बल्कि एक आने वाली फिल्म का प्रमोशनल पोस्टर था। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बिग बी ने बस कुछ पल के लिए यह पोस्टर थामा और फिर उसे लौटा दिया। लेकिन तब तक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका था।
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक में लिखा, ऐसी बीवी हो तो ससुराल में ही ठीक है”, तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, “दूर रहना ही बेहतर है।” कुछ यूजर्स ने तो जया बच्चन को भी मजाकिया अंदाज में टैग कर दिया। कुल मिलाकर, पोस्टर ने फैंस को हंसी का फुल डोज दे दिया.
बिग बी का वर्क फ्रंट अपडेट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टैयन’ में नजर आए थे. इसके अलावा वह जल्द ही कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल और कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में दिखाई देंगे. उम्र चाहे जो भी हो, बिग बी का स्टारडम और एनर्जी आज भी बरकरार है. कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन का यह छोटा सा पोस्टर मोमेंट एक बार फिर साबित कर गया कि बिग बी जहां होते हैं, वहां चर्चा खुद-ब-खुद बन जाती है.


No Previous Comments found.