प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से देश को एक नया विज़न दिया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार से देश को एक नया विज़न दिया है — "बिहार अब पीछे नहीं, सबसे आगे जाएगा!" मोतीहारी से दिए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि गया को गुरुग्राम और पटना को पुणे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है यह सिर्फ वादा नहीं, बल्कि एक्शन प्लान है। और इसकी शुरुआत हो चुकी है — रेलवे, सड़क, और टेक्नोलॉजी के ज़रिए बिहार का कायाकल्प होने जा रहा है!और इसी लिए पीएम मोदी ने एक साथ 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई: जैसे 

राजेंद्र नगर (पटना) – नई दिल्ली
बापूधाम मोतीहारी – दिल्ली
दरभंगा – लखनऊ
भागलपुर – लखनऊ (मालदा होते हुए)
इसके साथ-साथ कई मेगा रेलवे प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा हुई:
दरभंगा-थलवाड़ा रेल लाइन प्रोजेक्ट
समस्तीपुर-राघोपुर रेल लाइन
दरभंगा-नरकटियागंज डबल रेल लाइन

इस पूरी परियोजन में कुल 4,660 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं ..जिसका मकसद: रेलवे की कैपेसिटी बढ़ाना, बिहार को देश के हर कोने से जोड़ना बताया जा  रहा है ..वहीं दावा किया जा रहा है कि बिहार की सड़कें भी अब 4 लेन एक्सप्रेसवे और हाईवे में बदलने वाली हैं। जैसे आज जो ऐलान हुए उसमें शामिल है कि - 

820 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स का ऐलान 

आरा बायपास (NH-319) को बनाया जाएगा 4-लेन

पटना-बक्सर हाईवे (NH-922) का होगा विस्तार

शरवन-चकाई टू-लेन हाईवे, जो बिहार को झारखंड से जोड़ेगा

बता दें कि ये सड़कें सिर्फ कनेक्टिविटी नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि बिहार के औद्योगिक विकास की रीढ़ बनेंगी।अब बिहार सिर्फ कृषि और शिक्षा का नहीं, आईटी और स्टार्टअप्स का भी हब बनेगा।पीएम मोदी ने दरभंगा और पटना में Software Technology Parks of India (STPI) का उद्घाटन किया।जो स्थानीय युवाओं को स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में मौका देगा . 

देखा जाए तो बिहार अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है — जहां वादों की जगह विज़न है, और घोषणाओं की जगह ज़मीन पर उतरे प्रोजेक्ट्स हैं। रेल से लेकर सड़क तक, आईटी से लेकर उद्योग तक, हर मोर्चे पर अब बिहार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश सिर्फ योजनाओं का ऐलान नहीं, बल्कि यह भरोसा है कि अब बिहार सिर्फ बिहारी होने पर गर्व करेगा ही नहीं, बल्कि भारत को गर्व करने का कारण भी देगा।पटना अब पुणे की राह पर है, गया गुरुग्राम की दिशा में, और बिहार एक ऐसे भविष्य की ओर, जहां सपना देखना भी मजबूरी नहीं बल्कि अधिकार होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.