स्वच्छता कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 27 अगस्त से
मैनाटांड : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 27 अगस्त से होना सुनिश्चित किया गया है। बता दे की स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर 20 अगस्त को गर्दनीबाग पटना में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार को अपना ज्ञापन सौंप थे, लेकिन सरकार के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों पर ध्यान नहीं देने से सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी नाराज चल रहे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो हम लोग बाध्य होकर 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी सारी जवाब देही विभाग एवं सरकार की होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांगों में मुख्य मांग स्वच्छता पर्यवेक्षक को 60 वर्षों तक का सेवाकाल करते हुए स्थाईकरण किया जाए एवं वेतन वृद्धि किया जाए। स्वच्छता पर्यवेक्षकों का कहना है कि सरकार पहले हम लोगों को संविदा पर बहस की हुई थी लेकिन अब अंशकालीन कर्मी घोषित की है जहां सभी विभागों को एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री जी नीतीश कुमार का तोहफा मिल रहा है तो वहीं हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पूरे बिहार में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी की संख्या लगभग एक लाख साठ हजार के करीब है जिनके परिवार एवं सदस्यों की संख्या मिलाकर लगभग 8 लाख से ऊपर हमारा वोट बैंक है जो हम लोग सरकार के पक्ष में हैं लेकिन अगर सरकार हम लोगों से सौतेला व्यवहार रखती है तो कहीं ना कहीं यह वोट बैंक सरकार के हाथों से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जब तक हमारी आठ सूत्री मांगे पूरी नहीं होगी तब तक पूरे बिहार के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
रिपोर्टर : एस के गिरि

No Previous Comments found.