बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत ,जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी थी भीड़

by - Arshita Singh

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में सात लोगों की मौत होने की ख़बर है.

लखीसराय के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने  बताया कि सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में ये हादसा हुआ.

शिवम कुमार ने बताया कि हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत हुई है. घटना में 5-6 लोग घायल हैं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अशोकधाम हादसा: 7 की मौत, भगदड़ में गई जान

 

लखीसराय के ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुँचे. उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी सात महिलाएं हैं |

मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे, करंट फैलने की अफवाह उड़ी

अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के ठीक सामने से मंदिर तक लंबी लाइन लगी थी. स्टेशन पर तभी दो ट्रेनें भी आ गईं. इस बीच, एक बिजली का खंबा गिरने की अफ़वाह फैली, जबकि सिर्फ़ बिजली का तार टूटा था. बाईं तरफ़ लगी महिलाओं की लाइन पर दबाव बना और महिलाएं एक के ऊपर एक गिरती चली गईं.

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.