कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, किशनगंज में बड़ा बदलाव

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल पांच नए नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की आगामी रणनीति को दर्शाते हैं। कांग्रेस ने इस बार कुछ अहम सीटों पर बदलाव किए हैं, जिससे चुनावी समीकरणों में हलचल आने की संभावना है।

कांग्रेस ने नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल हुदा, पूर्णिया से जीतेंद्र यादव, गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव और कसबा से मोहम्मद इरफान आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि पार्टी ने किशनगंज से मौजूदा विधायक इजहरुल हुसैन का टिकट काटकर पूर्व AIMIM विधायक कमरुल हुदा को मौका दिया है।

किसे-कहां से मिला टिकट?

नरकटियागंज (निर्वाचन संख्या- 3) - शाश्वत केदार पांडेय
किशनगंज (निर्वाचन संख्या- 54)  - मोहम्मद कमरुल होदा
कस्बा (निर्वाचन संख्या- 58) - मोहम्मद इरफान आलम
पूर्णिया (निर्वाचन संख्या- 62) - जितेंद्र यादव
गया टाउन (निर्वाचन संख्या- 230) - मोहन श्रीवास्तव

यह रणनीति मुस्लिम बहुल किशनगंज सीट पर वोटों के ध्रुवीकरण को रोकने और AIMIM के प्रभाव को कम करने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कमरुल हुदा ने 2019 के उपचुनाव में AIMIM के टिकट पर जीत हासिल की थी, जबकि 2020 में कांग्रेस के इजहरुल हुसैन से हार का सामना करना पड़ा था। अब ओवैसी की पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कमरुल हुदा पर पार्टी की पूरी नजर है। इससे पहले 17 अक्टूबर को कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मौजूदा विधायकों को निरंतरता देने पर जोर था। पहली सूची में 11 मौजूदा विधायकों को पुनः टिकट मिला था, जिसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुजफ्फरपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल थीं।

हालांकि, इस बार पार्टी ने रणनीतिक बदलाव भी किए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख खगड़िया से छत्रपति यादव का टिकट काटकर चंदन यादव को मौका देना और किशनगंज में मौजूदा विधायक को हटा कर नए चेहरे को मैदान में उतारना है। ये कदम कांग्रेस की चुनावी मजबूती और गठबंधन रणनीति को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने 16 अक्तूबर को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने पांच अन्य उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी की ओर से अब तक 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।  इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में पहले और दूसरे चरण के लिए 24-24 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने भले ही एक अन्य सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया है। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025- कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

1. बगहा    जयेश मंगल सिंह
2. नौतन     अमित गिरी
3. चनपटिया    अभिषेक रंजन
4. बेतिया    वासी अहमद
5. रक्सौल    श्याम बिहारी प्रसाद
6. गोविंदगंज    शशि भूषण राय 
7. रीगा    अमित कुमार सिंह टुन्ना
8. बथनाहा (अ.जा.)    इंजीनियर नवीन कुमार
9. बेनीपट्टी    नलिनी रंजन झा
10. फुलपरास    सुभोध मंडल
11. फोर्ब्सगंज    मनोज विश्वस
12. बहादुरगंज    प्रो. मसवार आलम 
13. कदवा    शकील अहमद खान
14. मनीहारी (अ.ज.जा.)    मनोहर प्रसाद सिंह
15. कोढ़ा (अ.जा.)    पूनम पासवान
16. सोनबरसा (अ.जा.)    सरिता देवी
17. बेनीपुर    मिथिलेश कुमार चौधरी
18. सकरा (अ.जा.)    उमेश राम
19. मुज़फ्फरपुर    बिजेन्द्र चौधरी
20. गोपालगंज    ओम प्रकाश गर्ग
21. कुचायकोट    हरिनारायण कुशवाह
22. लालगंज    आदित्य कुमार राजा
23. वैशाली    इंजीनियर संजीव सिंह
24. राजा पाकर (अ.जा.) प्रतिमा कुमारी
25. रोसड़ा (अ.जा.)    ब्रज किशोर रवि
26. बछवाड़ा    शिव प्रकाश गरीब दास
27. बेगूसराय    अमिता भूषण
28. खगड़िया    डॉ. चंदन यादव
29. बेलदौर    मिथिलेश कुमार निषाद
30. भागलपुर    अजीत कुमार शर्मा
31. सुल्तानगंज    लालन यादव
32. अमरपुर    जितेन्द्र सिंह
33. लखीसराय    अमरेश कुमार (अनीश)
34. बारबिघा    त्रिशूलधारी सिंह
35. बिहार शरीफ    उमैर खान
36. नालंदा    कौशलेंद्र कुमार  
37. हरनौत    अरुण कुमार बिंद
38. कुम्हरार    इन्द्रदीप चंद्रवंशी
39. पटना साहिब    शशांत शेखर
40. बिक्रम    अनिल कुमार सिंह
41. बक्सर    संजय कुमार तिवारी
42. राजपुर (अ.जा.)    विष्णुनाथ राम
43. चेनारी (अ.जा.)    मंगल राम
44. करगहर    संतोष मिश्रा
45. कुटुंबा (अ.जा.)    राजेश राम
46. औरंगाबाद    आनंद शंकर सिंह
47. वजीरगंज    अवधेश कुमार सिंह
48. हिसुआ    नीतू कुमारी

इस तरह कांग्रेस की नई सूची ने चुनावी मैदान में नई हलचल मचा दी है। पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाकर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल टीम तैयार की है, जो बिहार की राजनीति में नए रंग भरने के लिए तैयार दिख रही है। आने वाले चुनाव में यह बदलाव कितना असरदार होगा, यह समय ही बताएगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.