जदयू की पहली सूची में बड़े फेरबदल, तीन विधायकों का टिकट कटा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
इस पहली सूची में जदयू ने तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जबकि 27 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। साथ ही, चार महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। जदयू ने अपने कुछ पुराने दिग्गज नेताओं जैसे श्याम रजक, हरिनारायण सिंह, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी पर दोबारा भरोसा जताया है और उन्हें फिर से मैदान में उतारा है।
जिन तीन विधायकों का टिकट कटा है, वे हैं:
अमन हजारी (कुशेश्वर स्थान, सुरक्षित सीट)
सुदर्शन (बरबीघा)
अशोक कुमार चौधरी (सकरा)
पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों के नाम और सीटें:
नरेंद्र नारायण यादव – आलमनगर
निरंजन कुमार मेहता – बिहारीगंज
रमेश ऋषिदेव – सिंहेश्वर (सुरक्षित)
कविता साहा – मधेपुरा
रत्नेश सदा – सोनबरसा (सुरक्षित)
विनय कुमार चौधरी – बेनीपुर
ईश्वर मंडल – दरभंगा ग्रामीण
मदन सहनी – बहादुरपुर
कोमल सिंह – गायघाट
अजय कुशवाहा – मीनापुर
आदित्य कुमार – सकरा (सुरक्षित)
अजीत कुमार – कांटी
अमरेंद्र कुमार पांडेय – कुचायकोट
सुनील कुमार – भोरे (सुरक्षित)
रामसेवक सिंह – हथुआ
मंजीत सिंह – बरौली
भीष्म कुशवाहा – जीरादेई
विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह – रघुनाथपुर
इंद्रदेव पटेल – बड़हरिया
हेमनारायण लाह – महाराजगंज
धूमल सिंह – एकमा
रणधीर सिंह – मांझी
छोटेलाल राय – परसा
सिद्धार्थ पटेल – वैशाली
महेंद्र राम – राजापाकर (सुरक्षित)
उमेश सिंह कुशवाहा – महनार
महेश्वर हजारी – कल्याणपुर (सुरक्षित)
डा. मांजरिक मृणाल – वारिसनगर
अश्वमेध देवी – समस्तीपुर
विद्यासागर निषाद – मोरवा
विजय कुमार चौधरी – सरायरंजन
रवीना कुशवाहा – विभूतिपुर
राजकुमार राय – हसनपुर
अभिषेक कुमार – चेरियाबरियारपुर
राजकुमार सिंह – मटिहानी
रामचंद्र सदा – अलौली (सुरक्षित)
बबलू मंडल – खगड़िया
पन्ना लाल पटेल – बेलदौर
नचिकेता मंडल – जमालपुर
रामानंद मंडल – सूर्यगढ़ा
रणधीर कुमार सोनी – शेखपुरा
डा. कुमार पुष्पंजय – बरबीघा
जितेंद्र कुमार – अस्थावां
कौशल किशोर – राजगीर (सुरक्षित)
रुहेल रंजन – इस्लामपुर
कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया – हिलसा
श्रवण कुमार – नालंदा
हरिनारायण सिंह – हरनौत
अनंत सिंह – मोकामा
श्याम रजक – फुलवारी शरीफ (सुरक्षित)
राधाचरण साह – संदेश
भगवान सिंह कुशवाहा – जगदीशपुर
राहुल सिंह – डुमरांव
संतोष कुमार निराला – राजपुर (सुरक्षित)
इस सूची से साफ है कि जदयू ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि पुराने अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा बरकरार रखा गया है। अब राजनीतिक निगाहें दूसरी पार्टियों की सूचियों और आगे की रणनीतियों पर टिकी हैं।
No Previous Comments found.