बिहार की राजनीति में आने वाले कुछ दिन हैं बेहद खास़-

 

BY - PRAKHAR SHUKLA 

एनडीए गठबंधन नें बिहार चुनाव में रिकार्ड 202 सीटें अपने नाम की हैं और बहुत ही जल्द सरकार बनाने जा रही है।नए मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी साफ़ हो चुका है।आने वाले कुछ दिनों में बिहार को नितीश कुमार सीएम के रूप में दसवीं बार मिलने वाले हैं - ऐसे में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री यह एक बड़ा प्रश्न जो सभी के ज़हन में चल रहा था अब उसका उतर मिल चुका है।

कैसा होगा नए मंत्रीमंडल का स्वरुप ?

अभी की हालिया ख़बर की माने तो मुख्यमंत्री नितीश कुमार नें राजभवन पहुँच कर अपना इस्तिफ़ा राज्यपाल को सौंप दिया है। अभी की मंत्रीमण्डल में चल रहे गठन को देखें हर 6 विधायक पर 1 मंत्री हैं , एनडीए गठबंधन बीजेपी के 14-15 मंत्री , जेडीयू के 14 मंत्री ,एलजेपी के 3 मंत्री ,एच ए एम के 1 मंत्री ,और आर एम एल के 1 मंत्री , के स्वरुप के साथ आगे बढ़ रही है।

परिवार में मची कलह से हो रहा अन्य पार्टियों को फायदा- 

 दूसरी ओर लालू यादव के घर में मचे कलह का फायदा दूसरी पार्टीयों को मिल रहा है। रोहिणी आचार्य नें अपने से 10 साल छोटे भाई तेजस्वी के ख़िलाफ मारपीट और अपशब्द के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।वह अपने परिवार को छोड़ चुकी हैं और दिल्ली रवाना हो चुकी हैं , साथ ही लालू की दो और बेटियाँ भी परिवार छोड़ चुकी हैं। बडे़ बेटे तेज प्रताप पहले ही परिवार से निकाले जा चुके हैं और अपनी खु़द की पार्टी से राजद के ख़िलाफ प्रत्याशी मैदान में उतार चुके हैं। 

कैसा रहा नितीश कुमार का राजनीतिक  सफर ?

नितीश कुमार पहली बार 1985 में विधायक बनकर राजनीति में कदम रखे थे और अब 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं , वो अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल निभाने वाले मुख्यमंत्रियों में से टॅाप 10 की सूची में शामिल हैं , वे अभी तक 18 साल 347 दिन तक कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और अपनी आख़िरी पारी में भी शानदार प्रर्दशन कर राजनीति में लोहा मनवाया है। 

 इस दिन निर्धारित हुई है शपथ ग्रहण की तारीख-

20 नवंबर को पटना के गाँधी मैदान में एनडीए शासित राज्यों के मंत्री भी शामिल रहेंगे । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।     

 


 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.