कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीतिक बिसात अब तेज़ी से सज रही है। सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में भले ही असमंजस बना हुआ हो, लेकिन कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 48 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नामांकन की अंतिम तिथि नज़दीक होने के चलते कांग्रेस ने यह फैसला लिया है, भले ही महागठबंधन के बाकी घटक दलों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है। इस सूची में पहले और दूसरे चरण के कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
प्रमुख चेहरे:
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान – कदवा सीट से
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम – कुटुंबा (SC) से
गरीब दास – बछवाड़ा से, जहां CPI ने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है
आनंद शंकर सिंह – फिर से औरंगाबाद से मैदान में
कुछ प्रमुख प्रत्याशी इस प्रकार हैं:
बगहा – जयेश मंगल सिंह
बेतिया – वसी अहमद
रक्सौल – श्याम बिहारी प्रसाद
सीतामढ़ी – अमित कुमार सिंह 'तुन्ना'
बेनीपट्टी – नलिनी रंजन झा
फूलपरास – सुबोध मंडल
मणिहारी (ST) – मनोहर प्रसाद सिंह
कोरहा (SC) – पूनम पासवान
सोनबरसा (SC) – सरिता देवी
बेगूसराय – अमिता भूषण
भागलपुर – अजीत कुमार शर्मा
पटना साहिब – शशांत शेखर
बक्सर – संजय कुमार तिवारी
बिकरम – अनिल कुमार सिंह
राजपुर (SC) – विश्वनाथ राम
कांग्रेस के इस ऐलान से महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नई हलचल मचने की संभावना है, क्योंकि कई सीटों पर अब दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन रही है। कांग्रेस ने पहला कदम बढ़ा दिया है, अब देखना ये होगा कि RJD और वाम दलों के साथ सीटों का अंतिम फॉर्मूला कब तक बनता है। क्या महागठबंधन इस रणनीति से NDA को कड़ी टक्कर दे पाएगा या फिर सीटों का विवाद अंदरूनी नुकसान बनकर सामने आएगा, जवाब मिलेगा 14 नवंबर को जब आएंगे नतीजे।
No Previous Comments found.