नर्सिंग ऑफिसर 1500 रुपए रिश्वत लेते एसीबी के ट्रैप में, रंगे हाथों गिरफ्तार

बीकानेर : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी बीकानेर इकाई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तौलियासर, तहसील श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर रेखा को ₹1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादी से ममता कार्ड बनवाने एवं पूर्व डिलीवरी का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट ऑनलाइन करने के बदले ₹1500 की अवैध मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक जयकुमार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के निर्देशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
एसीबी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

रिपोर्टर : विजयभवानी
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.