BITS पिलानी गोवा में 20 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, 2 साल में छठा मामला
गोवा के वास्को स्थित प्रतिष्ठित संस्थान बिट्स पिलानी (BITS Pilani) के कैंपस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार देर रात संस्थान के हॉस्टल में तीसरे वर्ष की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल के कमरे में मिला शव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय वैष्णवी जितेश के रूप में हुई है।

वैष्णवी मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली थी और बिट्स पिलानी गोवा कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे वेर्णा पुलिस को सूचना मिली कि वैष्णवी अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गई है


No Previous Comments found.