घर-घर पहुंचेगी भाजपा, स्थापना दिवस से एक हफ्ते तक चलेगा आभियान...

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी पहुंच गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत करने के लिए 6 अप्रैल से सप्ताह भर तक स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान गोष्ठियां होंगी, सम्पर्क अभियान चलेंगे और वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को हर बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर स्थापना दिवस मनाएंगे, महापुरुषों को पुष्पांजलि देंगे और भाजपा की विचारधारा पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा, जिसमें तीन वक्ता तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
 
संपर्क अभियान
 
7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव और बस्तियों में संपर्क अभियान चलेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांव/बस्ती का चयन कर सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें हर गांव में 25 से 30 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।
 
रणनीति और उद्देश्य
 
स्थापना दिवस के माध्यम से भाजपा अपनी विचारधारा का विस्तार करने और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने का प्रयास करेगी। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में मदद करेगा। इसके अलावा, नए लोग पार्टी से जुड़ेंगे और विचारधारा से जुड़े सक्रिय सदस्य भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में योगदान देंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.