BJP ने जारी की राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों की नई सूची

AKANSHA UPADHYAY

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज  राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से घोषित इस संगठनात्मक फेरबदल में कुल 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस बदलाव में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा समेत कई अहम राज्यों की जिम्मेदारियां वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई हैं। इनमें 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं। 

यूपी की जिम्मेदारी विनोद तावड़े के पास

उत्तर प्रदेश में BJP ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। तावड़े पहले ही उत्तर प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और हाल के दिनों में उन्होंने लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की है। 

पंजाब में सतीश पूनिया को जिम्मेदारी

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अलका गुर्जर सह-प्रभारी होंगी। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूनिया पहले भी पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। महाराष्ट्र में बैजयंत पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हरीश दिवेदी  को  मिली बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी 

हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कर्नाटक की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। कर्नाटक में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू सह-प्रभारी होंगे। संगठनात्मक स्तर पर दोनों राज्यों में यह नई जिम्मेदारी BJP के लिए अहम है।

स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शम्भू और हरियाणा में भोला सिंह सह-प्रभारी होंगे। 

दिल्ली में विनय सहस्त्रबुद्धे

दिल्ली की जिम्मेदारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को दी गई है। जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी बनाया गया है।गोवा में भारती पवार, अनिल एंटनी सह-प्रभारी ,गोवा में भारती प्रवीण पवार को प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनिल एंटनी सह-प्रभारी होंगे। अनिल एंटनी को नागालैंड की जिम्मेदारी भी दी गई है। 

झारखंड में गजेंद्र पटेल को जिम्मेदारी

झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे।केरल में एम. नागराजा, लद्दाख में राजकुमार भाटिया ,केरल में एम. नागराजा को प्रभारी और एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं लद्दाख की जिम्मेदारी राजकुमार भाटिया को और लक्षद्वीप की जिम्मेदारी जॉर्ज कुरियन को दी गई है। केरल में एम. नागराजा ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह जिम्मेदारी संभाली है। 

BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

BJP की यह नई नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं जब पार्टी कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारी कर रही है। नई सूची में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन में सक्रिय नेताओं को भी राज्यों की जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

मुख्य नियुक्तियां एक नजर में:

    उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े — प्रभारी

    पंजाब: डॉ. सतीश पूनिया — प्रभारी

    महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा — प्रभारी

    बिहार: हरीश द्विवेदी — प्रभारी

    कर्नाटक: हरीश द्विवेदी — प्रभारी

    हरियाणा: स्मृति ईरानी — प्रभारी

    छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी — प्रभारी

    दिल्ली: विनय सहस्त्रबुद्धे — प्रभारी

    गोवा: भारती प्रवीण पवार — प्रभारी

    झारखंड: गजेंद्र पटेल — प्रभारी

    केरल: एम. नागराजा — प्रभारी

    लद्दाख: राजकुमार भाटिया — प्रभारी

    लक्षद्वीप: जॉर्ज कुरियन — प्रभारी

यह नई सूची BJP के संगठनात्मक ढांचे में व्यापक बदलाव को दर्शाती है और आने वाले चुनावी राज्यों में पार्टी की राज्यवार जिम्मेदारियां स्पष्ट करती है। 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.