कौन हैं बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन-

कौन हैं बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन- 

PRAKHAR SHUKLA-

 बीजेपी ने अपने नए कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। नितिन नबीन जो कि बिहार के बाँकीपुर सीट से पाँच बार विधायक रह चुके हैं इनकी उम्र 45 वर्ष है और बीजेपी की भी सत्ता में उम्र लगभग 45 साल  हो चुकी है, इतने कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष को पाकर पार्टी के सभी युवा  कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बंगाल में अगले साल मई में चुनाव होने हैं और ये आसार लगाए जा रहे हैं बीजेपी अपने कायस्थ वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है, दरअसल बंगाल में 37 वर्षों तक कायस्थों का शासन रहा है, और नितिन नबीन भी स्वयं एक कायस्थ हैं, साल 2021 में बीजेपी ने  77 सीटें हासिल की थी और इस बार 200 से भी अधिक सीटें हासिल करने का प्लान है। 

 

क्या है नितिन नबीन का बंगाल कनेक्शन , क्यों जोड़ा जा रहा उनका नाम-

नितिन का बंगाल से कनेक्शन उनकी जाति और छवि से जुड़ा है. कायस्थ होने के नाते वे बंगाल के उस वर्ग से जुड़ते हैं, जो सदियों से राज्य की सत्ता और संस्कृतिको आकार देता आया है. बिहार और बंगाल के बीच सांस्कृतिक समानताएं हैं. दोनों में कायस्थ, ब्राह्मण और वैद्य समुदायों का प्रभाव है.भद्रलोक शब्द बंगाली संस्कृति का प्रतीक है. 19वीं शताब्दी के बंगाल रेनेसां के दौरान यह शब्द उभरा, जब ब्राह्मण, कायस्थ और वैद्य समुदायों ने शिक्षा,  साहित्य और प्रशासन पर कब्जा किया. भद्रलोक को 'जेंट्री' या 'इंटेलिजेंटसिया' कहा जाता है. 

ये वे लोग हैं जो कोलकाता के कॉफी हाउस, रवींद्र सदन और पूजा की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हैं. ऐतिहासिक रूप से, बंगाल की सत्ता भद्रलोक के हाथ रही है. स्वतंत्रता के बाद सीपीआई(एम) के 34 वर्षों के शासन में ज्योति बसु (कायस्थ) 23 वर्ष मुख्यमंत्री रहे, जबकि विधान चंद्र रॉय (कायस्थ) 14 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे. कुल 37 वर्ष कायस्थ मुख्यमंत्रियों के हाथ में पश्चिम बंगाल की सत्ता रही।नितिन नबीन का जन्म 1980 में पटना, बिहार में एक कायस्थ परिवार में हुआ. कायस्थ समुदाय, जो परंपरागत रूप से प्रशासनिक और बौद्धिक कार्यों से जुड़ा रहा है,  बिहार और बंगाल दोनों राज्यों में प्रभावशाली है. 

नितिन ने अपनी शिक्षा पटना से पूरी की और शुरू में राजनीति से दूरी बनाए रखी. लेकिन 2005 में वे भाजपा से जुड़े और 2010 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2020 के बिहार चुनावों में उन्होंने बांकीपुर 51,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की । वर्तमान में वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. उनकी छवि एक 'सॉफ्ट' और युवा नेता की है, जो अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. भाजपा युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके नितिन ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. 2025 के बिहार चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीतदिलाने में उनकी मेहनत सराहनीय रही. पीएम मोदी ने खुद उनकी नियुक्ति पर बधाई दी, ये कहते हुए कि नितिन नबीन जैसे युवा नेता पार्टी को नई ऊर्जा देंगे.   

 

समाप्त....

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.