भाजपा वाले हर श्रेय को लूटना चाहते है...अखिलेश ने शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, भाजपा पर जमकर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्र अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को उनकी उप्लब्धी पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर हर उप्लब्धी श्रेय लेने का आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने कहा भाजपा वाले एस्ट्रोनॉमी से ज्यादा एस्ट्रोलॉजी पर विश्वास करते है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा है।
अखिलेश यादव ने कहा शुभांशु शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया है और भाजपा वाले कह रहे है कि अंतरिक्ष में सबसे पहले भगवान हनुमान गए थे। ये लोग एस्ट्रोनॉमी से ज्यादा एस्ट्रोलॉजी पर विश्वास करते है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर शुभांशू से मुलाकात हुई तो इस विषय पर जरुर चर्चा करुंगा। अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे देवी-देवता अंतरिक्ष में ही रहते है।
सुना है चिठ्ठी डिप्टी सीएम लिखवा रहे है
सपा मुखिया ने विधायक पूजा पाल द्वारा दोबारा चिठ्ठी लिखे जाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दावा किया कि चिठ्ठी कोई और लिखवा रहा है। सुना है की यह चिठ्ठी डप्टी सीएम लिखवा रहे है। इस साजिश में कोई बंसल भी शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को हराने की अपील की है।
पीडीए के दम पर सत्ता में वापसी
अखिलेश ने जोर देकर कहा, न चलेगी हकमारी, न मतमारी, इस बार पीडीए सरकार हमारी। उन्होंने विश्वास जताया कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की एकजुटता के दम पर सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि सपा का लक्ष्य गरीबों, किसानों और वंचितों के लिए खुशहाली लाना है।
भाजपा पर लगाया संविधान और आरक्षण विरोधी होने का आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान और आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार संशोधन कर संविधान को कमजोर करना चाहती है। भाजपा सरकार में पिछड़े और विंचितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए है। उन्होंने सपा की लड़ाई को सामाजिक रक्षा और संविधान की रक्षा के लिए बताया और साथ ही कहा हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
पीडीए की नई परिभाषा-
अखिलेश ने पीडीए की नई परिभाषा देते हुए इसे ‘पीड़ित, दुखी और अपमानित’ लोगों का संगठन करार दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पीडीए समाज आज सबसे ज्यादा अन्याय और भेदभाव का सामना कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीडीए को न्याय तभी मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।
No Previous Comments found.