गर्मियों में आंखों के सामने क्यों छा जाता है अंधेरा? लो BP के अलावा ये 3 बड़ी वजहें और बचाव उपाय
गर्मी का मौसम कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के बीच कई लोगों को अचानक चक्कर आने या कुछ सेकंड के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाने की समस्या होती है। इसे आमतौर पर लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यह शरीर में हो रहे कई बदलावों का संकेत हो सकता है।
शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी वजह
गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स कम हो जाते हैं। इससे ब्लड का वॉल्यूम घट जाता है और ब्लड प्रेशर गिरने लगता है। नतीजा यह होता है कि दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और व्यक्ति को चक्कर या ब्लैकआउट जैसा महसूस हो सकता है।डिहाइड्रेशन की पहचान गहरे पीले रंग का पेशाब और बार-बार कम पेशाब आना भी हो सकती है।
![]()
1. डिहाइड्रेशन (Dehydration)
तेज गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर गिर सकता है और दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है, जिससे चक्कर या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।

2. हीट सिंकोप (Heat Syncope)
जब शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है तो ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं और खून पैरों में जमा होने लगता है। इससे अचानक ब्लड प्रेशर गिरता है और व्यक्ति को कुछ सेकंड के लिए अंधेरा या चक्कर महसूस हो सकता है।
3. हीट एग्जॉशन (Heat Exhaustion)
लंबे समय तक धूप या गर्म वातावरण में रहने से शरीर ओवरहीट हो जाता है। इसमें कमजोरी, पसीना, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है।

4. हीट स्ट्रोक (Heat Stroke)
यह सबसे गंभीर स्थिति होती है। जब शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रहता, तो दिमाग पर असर पड़ सकता है। इससे कंफ्यूजन, बेहोशी और कभी-कभी जान का खतरा भी हो सकता है।
इन स्थितियों में भी हो सकती है बेहोशी

ऊपर बताए गए फैक्टर्स के अलावा कुछ हेल्थ फैक्टर्स भी गर्मी में बेहोशी के खतरे को बढ़ा देते हैं, जिनमें हार्ट डिजीज, डायबिटीज, या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं का उपयोग शामिल हैं। दरअसल, ये दवाएं डिहाइड्रेशन को तेज कर सकती हैं या गर्म मौसम में ब्लड प्रेशर को बहुत कम कर सकती हैं। जिससे ब्लैक आउट या बेहोशी हो सकती है।
कैसे करें बचाव?
- दिनभर पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते रहें
- बहुत ज्यादा गर्मी में बाहर निकलने से बचें
- लंबे समय तक खाली पेट न रहें
- शराब और अत्यधिक कैफीन से दूरी रखें
- अचानक उठने या खड़े होने से बचें
- हल्के और ढीले कपड़े पहनें
- घर और आसपास का वातावरण ठंडा रखें
No Previous Comments found.