ब्लैक अंडरआर्म्स से निजात पाएं: सरल उपाय और सावधानियां

गर्मियों में स्लीवलेस कपड़े पहनने की इच्छा लगभग हर किसी की होती है, लेकिन अंडरआर्म्स का कालापन इसके लिए रुकावट बन सकता है। अंडरआर्म्स का यह कालापन कई कारणों से हो सकता है, जैसे मोटापा, डायबिटीज, हार्मोनल बदलाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं और कुछ आदतों में बदलाव भी किया जा सकता है।
अंडरआर्म्स में कालापन क्यों होता है?
अंडरआर्म्स में कालापन एक त्वचा की समस्या है, जिसे "एंथ्रोसिस निग्रिकन्स" (AN) कहा जाता है। इसमें त्वचा काली और मोटी हो जाती है। यह समस्या शरीर के अन्य हिस्सों जैसे गर्दन, कोहनी और घुटनों में भी हो सकती है।
अंडरआर्म्स में कालापन के कारण
मोटापा: अधिक वजन होने पर इंसुलिन का प्रभाव बढ़ता है, जिससे त्वचा में पिगमेंटेशन बढ़ता है।
टाइप 2 डायबिटीज: यह बीमारी भी स्किन पिगमेंटेशन का कारण बन सकती है।
हार्मोनल सिंड्रोम: जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, कुशिंग सिंड्रोम, और हाइपोथायरॉयडिज्म।
दवाइयों का प्रभाव: कुछ दवाइयां जैसे इंसुलिन, कोर्टिकोटस्टेरॉयड और गर्भनिरोधक गोलियां भी कालापन बढ़ा सकती हैं।
इस समस्या से बचने के उपाय
वजन कम करें: मोटापे को नियंत्रित करने से अंडरआर्म्स के कालापन पर असर पड़ सकता है।
सेंसिटिव स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल: मजबूत और इरिटेटिंग प्रोडक्ट्स से बचें, और फ्रेगरेंस-फ्री, डाई-फ्री प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।
हेयर रिमूवल तकनीक: पारंपरिक शेविंग से बचें क्योंकि यह त्वचा को डार्क कर सकता है। इसके बजाय, लेजर हेयर रिमूवल का विकल्प अपनाएं।
नेचुरल उपाय:
आलू: कद्दूकस किए आलू का रस अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर: 2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर और 2 टेबलस्पून बेकिंग सोडा का मिश्रण तैयार कर अंडरआर्म्स पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा: ठंडे एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।
खीरा: ठंडे खीरे के स्लाइसेस को अंडरआर्म्स पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।
टी ट्री ऑयल: पानी और टी ट्री ऑयल का मिश्रण तैयार करके अंडरआर्म्स में स्प्रे करें।
No Previous Comments found.