100 साल बाद खुला अंटार्कटिका के ‘खूनी झरने’ का रहस्य
अंटार्कटिका के McMurdo Dry Valleys में स्थित Blood Falls पहली नज़र में ऐसा लगता है जैसे बर्फ के बीच से खून बह रहा हो। यह रहस्यमयी लाल झरना Taylor Glacier से निकलता है और करीब एक सदी तक वैज्ञानिकों के लिए पहेली बना रहा।
अब शोध से पता चला है कि ग्लेशियर के नीचे 1,300 फीट गहराई में 20 लाख साल पुरानी खारे पानी की झील छिपी है, जिसमें आयरन और नमक की मात्रा बेहद अधिक है। जैसे ही यह पानी बाहर आकर ऑक्सीजन के संपर्क में आता है, आयरन का ऑक्सीकरण होता है और पानी गहरा लाल हो जाता है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहाँ बिना सूरज की रोशनी और ऑक्सीजन के भी सूक्ष्म जीव जीवित हैं जो पृथ्वी से बाहर, दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज को बिल्कुल नई दिशा देता है।

No Previous Comments found.