क्या स्क्रीन टाइम बना रहा है आपको हाई BP का मरीज? नई स्टडी में खुलासा
हाल ही में प्रकाशित स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना 6 घंटे से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहने की आदत शरीर पर धीरे-धीरे नकारात्मक असर डाल सकती है.
टीवी देखने की आदत से ज्यादा जुड़ा हाई बीपी

रिसर्च में यह भी सामने आया कि लंबे समय तक टीवी देखने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा देखा गया. वैज्ञानिकों का मानना है कि टीवी देखते समय लोग लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठे रहते हैं, जिससे शरीर की एक्टिविटी काफी कम हो जाती है.
कम फिजिकल एक्टिविटी बन सकती है परेशानी

दिनभर स्क्रीन के सामने रहने से लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं. लगातार बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है और इसका असर दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है. यही वजह है कि लंबे समय तक स्क्रीन टाइम को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है.

नींद की गुणवत्ता पर पड़ सकता है असर
देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने से नींद प्रभावित हो सकती है. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर के स्लीप साइकल को बिगाड़ सकती है, जिससे तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है.

आंखों और दिमाग पर भी दिख सकता है असर

लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं कई लोगों को लंबे समय तक स्क्रीन इस्तेमाल करने के बाद फोकस करने में भी परेशानी महसूस होती है.

हाई बीपी के खतरे को कम करने के लिए क्या करें?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखना जरूरी है. काम के दौरान हर घंटे छोटा ब्रेक लेना, रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करना, पर्याप्त नींद लेना और हेल्दी डाइट फॉलो करना शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है.


No Previous Comments found.