ब्रेकफास्ट में इन 3 चीजों से बनाएं दूरी, डॉक्टर भी नहीं करते इनका सेवन

नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील मानी जाती है। सुबह उठते ही हम एनर्जी पाने के लिए अपनी प्लेट को भर लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी ब्रेकफास्ट प्लेट में कुछ ऐसी चीजें भी हो सकती हैं जिनसे खुद डॉक्टर भी परहेज करते हैं? हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो स्वादिष्ट तो लगते हैं लेकिन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं वे 3 चीजें जिनसे आपको अपने नाश्ते में परहेज करना चाहिए।
प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)
ब्रेकफास्ट में अक्सर सॉसेज, बेकन और सलामी जैसी प्रोसेस्ड मीट खाई जाती हैं। हालांकि, इन्हें तैयार करने में कई तरह के केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। शोध के अनुसार, इनका अधिक सेवन हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकता है। इनकी जगह अंडे, पनीर या दाल से बने हेल्दी विकल्प अपनाना बेहतर रहेगा।
ब्रेकफास्ट सीरियल्स (Breakfast Cereals)
अक्सर बाजार में मिलने वाले ब्रेकफास्ट सीरियल्स को हेल्दी बताया जाता है, लेकिन इनमें शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह आपको तात्कालिक ऊर्जा तो देते हैं, मगर बाद में ब्लड शुगर में अचानक गिरावट लाकर थकान और बार-बार भूख लगने जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ओट्स, दलिया या अंकुरित अनाज जैसे पोषक विकल्प चुनें।
डीप फ्राइड फूड्स (Deep Fried Foods)
नाश्ते में कचौड़ी, समोसे और पूड़ी जैसी तली-भुनी चीजें बहुत पसंद की जाती हैं, लेकिन इनमें अत्यधिक फैट और कैलोरी होती हैं। इनका नियमित सेवन मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों की संभावना को बढ़ा सकता है। इनके बजाय इडली, कम तेल में बना डोसा या उबले हुए चने जैसी चीजें अधिक फायदेमंद साबित होंगी।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
No Previous Comments found.