फुलमनहा अंबेडकर पार्क में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती।

बृजमनगंज : थाना क्षेत्र के फुलमनहा ग्राम सभा स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेदवा चौराहा, मुर्दहिया, मनसबगढ़, लोधपुर, विशुनपुर अदरौना, दुधारवा, गुजरौलिया आदि स्थानों से भव्य जुलूस निकाला गया, जो अंबेडकर पार्क फुलमनहा पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जन कल्याण समिति द्वारा पार्क परिसर में विशाल बिरहा मुकाबले का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. निशांत त्रिपाठी (संयुक्त निदेशक, भारत सरकार) उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, अमित चौबे, जितेंद्र कुमार, कमलेश, कन्हैया, अशोक पटवा, दिलीप बौद्ध, रामू बौद्ध, जयसिंह, दिलीप चौधरी, सिकंदर यादव, गोरखनाथ, रामसावर, परमेश्वर, मनीष कुमार, उमेश चौरसिया, अमित पासवान, संजय राव, पंकज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बृजमनगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

रिपोर्टर : इरफ़ान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.