Budget 2026: क्या आधे दाम में मिलेगी ट्रेन टिकट? 3000 का सफर 1500 में!

Budget 2026 को लेकर देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों की उम्मीदें टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी आम लोगों को भरोसा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में उनकी जेब को कुछ राहत देंगी। इसी बीच वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे एक बार फिर बुजुर्ग यात्रियों को मिलने वाली टिकट किराया छूट को बहाल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।Different Types of Trains in India | Complete Guide to Indian Railways

वरिष्ठ नागरिकों को फिर मिल सकती है राहत

कोरोना महामारी से पहले रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को टिकट पर विशेष रियायत देता था, लेकिन मार्च 2020 के बाद इस सुविधा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। अब सूत्रों की मानें तो रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच इस छूट को दोबारा लागू करने को लेकर चर्चा चल रही है। यदि Budget 2026 में इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह फैसला बुजुर्ग यात्रियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

Railways run special Jammu-Delhi train for stranded passengers - The  Economic Times

प्रस्ताव के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और 58 वर्ष या उससे ऊपर की महिलाएं फिर से कम किराए में रेल यात्रा कर सकेंगी। यह रियायत स्लीपर, थर्ड एसी से लेकर फर्स्ट एसी तक सभी श्रेणियों में लागू हो सकती है, जिससे खासतौर पर लंबी दूरी का सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

क्या 3000 रुपये का टिकट आधी कीमत में मिलेगा?

अगर कोरोना से पहले लागू नियमों पर नजर डालें, तो भारतीय रेलवे वरिष्ठ महिला यात्रियों को बड़ी राहत देता था। 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को सभी क्लास की टिकटों पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती थी। यानी अगर फर्स्ट एसी का किराया 3000 रुपये है, तो महिला यात्रियों को सिर्फ 1500 रुपये ही देने पड़ते थे। साफ शब्दों में कहें तो किराए का आधा खर्च बच जाता था।Vande Bharat Express | Fast train on slow track - India Today

पुरुष वरिष्ठ यात्रियों को भी मिलती थी राहत

वहीं 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुष यात्रियों को रेलवे टिकट पर 40 प्रतिशत की रियायत दी जाती थी। इस हिसाब से 3000 रुपये के टिकट पर उन्हें 1200 रुपये की छूट मिलती थी और कुल भुगतान केवल 1800 रुपये करना होता था।

Online train ticket bookings touch 13.45 lakh on April 1 - The Economic  Times

यदि Budget 2026 में रेलवे की यह पुरानी व्यवस्था फिर से लागू होती है, तो मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए तीर्थ यात्राएं, रिश्तेदारों से मिलने की यात्राएं और लंबी दूरी का सफर काफी किफायती हो जाएगा। इससे बुजुर्ग यात्रियों को न सिर्फ आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि यात्रा करना भी आसान होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.