यूपी बजट सत्र: सपा-कांग्रेस का हंगामा, भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2026-27 सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा और कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया, जिस पर राज्यपाल नाराज़ हो गईं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में विकास “जीरो” था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सत्ता पक्ष के नेता हंसते व मेज थपथपाते नजर आए।

अभिभाषण के समय राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाए जाने पर विपक्ष ने नारेबाजी की। सत्र शुरू होने से पहले भी सपा-कांग्रेस ने SIR में फॉर्म-7 के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया। सपा विधायक जाहिद बेग नारे लिखी तख्तियां लेकर सदन पहुंचे।

सपा विधायकों ने मणिकर्णिका घाट तोड़फोड़, किसानों की बदहाली, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर विरोध जताया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.