नांदुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 20 लाख से अधिक का माल बरामद

नांदुरा :   नांदुरा पुलिस को प्राप्त गुप्त जानकारी के आधार पर, दिनांक 28 जून 2025 की दोपहर को जलगांव जामोद रोड स्थित पूर्णाई नगर क्षेत्र में एक टीन शेड वाले गोदाम पर छापा मारा गया। जांच के दौरान वहां पर महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सुगंधित गुटखा, जिसकी कीमत ₹12,26,277/- है, बरामद किया गया।

इसके साथ ही गुटखे की वाहतूक एवं वितरण के लिए उपयोग में लाया जा रहा एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (MH48AY3421) भी मौके से बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,00,000/- आंकी गई। इस प्रकार कुल ₹20,26,277/- मूल्य का माल नांदुरा पुलिस द्वारा पंचनामा करते हुए जब्त किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई

जिल्हा पुलिस अधीक्षक श्री निलेश तांबे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा (खामगांव) तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधीर पाटिल के सख्त निर्देशानुसार अवैध गुटखा व्यापारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में, नांदुरा के नव नियुक्त थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री जयवंत सातव ने पदभार ग्रहण करते ही अवैध व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह अभियान शुरू किया। 28 जून को दोपहर में प्राप्त गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम ने गोदाम में छापा मारा।

सरकारी पंचों एवं प्रतिष्ठित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में किए गए निरीक्षण में प्रतिबंधित गुटखा एवं वाहन को जब्त किया गया। गोदाम के मालिक विशाल विनोद जैन एवं बोलेरो पिकअप के चालक/मालिक के खिलाफ नांदुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, अन्य संभावित आरोपियों की तलाश एवं विस्तृत जांच की जा रही है।


 

कार्रवाई करनेवाली टीम:

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक श्री जयवंत सातव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे पीएसआई दीपक सोलंके एसआई मिलिंद जंजाळ पो.कॉ. कैलास सुरडकर, विनायक मानकर, राहुल ससाने, विनोद भोजने, पंकज वावगे, रवी सावळे, सुनील सपकाळ शामिल थे। 

रिपोर्टर : शैलेश वाकोडे 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.