राजलक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल का एसएससी में शानदार रिजल्ट

बुल्ढाना - देऊळगाव राजा स्थित राजलक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल ने इस वर्ष एस एस सी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को कायम रखा है। 15 अप्रैल को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल का गौरव और बढ़ाया है। विद्यालय के 100 प्रतिशत परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस वर्ष के परिणाम में ज्योतिरादित्य किंगर और शर्वरी शिंगाडे ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इनके बाद श्रुति दराडे ने 90 प्रतिशत, क्षितिज कायंदे 89 प्रतिशत, राजवीर गायकवाड 89 प्रतिशत, तन्वी वायाळ 88.4 प्रतिशत, राशी साकला 87.2 प्रतिशत, मृणाल मोगल 87.2 प्रतिशत, वैभव जायभाये 86.2 प्रतिशत, महेश भुतेकर 84.2 प्रतिशत, तन्मय काकड 84 प्रतिशत, आदिती शिंगाडे 83.2 प्रतिशत, हर्षद धारतारकर 83 प्रतिशत, आरोही बहुरे 82.2 प्रतिशत तथा लब्धी साकला ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन, सुनियोजित अध्यापन पद्धति तथा विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति का बड़ा योगदान है। इसी बीच विद्यालय की छात्रा मैथली तायडे ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। अंग्रेजी जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में पूर्णांक प्राप्त कर मैथली ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उसकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। मैथली की इस सफलता पर हर स्तर से बधाइयों की वर्षा हो रही है। विद्यालय की ओर से उसके विशेष सम्मान की घोषणा की गई है। इस अवसर पर डॉ. मीनलताई शेळके ने कहा कि, “मैथली अत्यंत मेहनती छात्रा है और उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।” वहीं संस्थापक डॉ. रामप्रसाद शेळके ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने के कारण ही विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. मीनलताई शेळके, मुख्याध्यापिका डॉ. प्रियंका देशमुख तथा प्री-प्राइमरी मुख्याध्यापिका प्रतीक्षा इंगळे ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राजलक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल की इस शानदार सफलता से देऊळगाव राजा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और मेधावी विद्यार्थियों पर हर ओर से बधाइया मिल रही है।

रिपोर्टर - राजेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.