महामंडल के कामकाज को मिलेगी रफ्तार;सह्याद्री अतिथि गृह में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

देऊळगाव राजा : जैन समाज के सभी वर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ठोस योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं। अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के कामकाज को अधिक गति देने के उद्देश्य से आज मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथि गृह में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक उपमुख्यमंत्री तथा अल्पसंख्यक मंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्यमंत्री माधुरी मिसाळ तथा जैन अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष  ललित गांधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान महामंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन सभी प्रस्तावों की तत्काल जांच कर आवश्यक आगामी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।इस अवसर पर जैन समाज के सभी घटकों को सामाजिक न्याय, रोजगार, स्वरोजगार, शैक्षणिक अवसर, आर्थिक सहायता तथा विकास योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिले, इसके लिए ठोस नियोजन करने के निर्देश दिए गए। शासन की ओर से महामंडल के कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ऐसा आश्वासन भी बैठक में दिया गया।इस निर्णय से राज्यभर के जैन समाज में संतोष का वातावरण निर्माण हुआ है तथा आने वाले समय में अनेक विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
रिपोर्टर : प्रतिनिधि राजेश पंडित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.