लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आगे आएं' : विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
देऊळगाव राजा - तहसील में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के अंतर्गत 30 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान तहसील के सभी 115 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (BLO) को आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहयोग करें। इस अभियान के तहत 30 जून से मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे। साथ ही प्रत्येक मतदाता को Enumeration Form वितरित किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस फॉर्म को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर निर्धारित समय के भीतर संबंधित बीएलओ के पास जमा करें।अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम में संशोधन, पते में परिवर्तन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक आवेदन पत्र एवं प्रपत्र भरने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मतदाता पंजीकरण से संबंधित सभी विवरण अद्यतन अवश्य करा लें।
प्रशासन ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकृत होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए जिन नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण कराएं। वहीं, पहले से पंजीकृत मतदाता भी अपने नाम, पते तथा अन्य विवरणों की शुद्धता की जांच कर आवश्यक होने पर समय रहते संशोधन अवश्य कराएं।
रिपोर्टर : राजेश पंडित
No Previous Comments found.