नेपानगर में पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार : टैंकर नहीं पहुंचा, इमरजेंसी कोटे से दे रहे हैं 100 रूपये का पेट्रोल

बुरहानपुर : बुरहानपुर के नेपानगर में सोमवार को पेट्रोल की कमी के कारण नेपा मिल पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। यहा बाइक चालकों को इमरजेंसी कोटे से केवल ₹100 का पेट्रोल दिया जा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार यह समस्या टैंकरों की अनियमित आगमन के कारण उत्पन्न हुई है। वर्तमान में पेट्रोल की टैंकर 5 दिन में एक बार ही पहुंच रहे। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। नेपा मिल पेट्रोल पंप का संचालन कर रहे हैं चंद्रकांत बावस्कर ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनीयों के दाम बढ़ने के कारण उत्पादन कम कर दिया है। इसके अलावा टैंकर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज टैंकर आने की संभावना है। बावस्कर ने आगे बताया कि उनके पास इमरजेंसी कोटे में लगभग 1500 लीटर पेट्रोल शेष है। जिसे वे एचपी का चला रहे हैं। नेपा मिल में भी पेट्रोल उपलब्ध है उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी विभागों के वाहनों के लिए एक इमरजेंसी कोटा होता है और इसी कोटे  से आम लोगों को 100-100 रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। बावसकर के अनुसार डिपो से भी माल कम आ रहा है। कंपनियों को लागत बढ़ने से घाटा हो रहा है। जिसके कारण उत्पादन घटा दिया गया है। डिपो में भी पर्याप्त माल उपलब्ध नहीं है और गाड़ियों को लोड होने में 5 दिन का समय लग रहा है। खकनार, नावरा, सीवल और बुरहानपुर के कुछ स्थानों पर भी इसी तरीके की दिक्कतें सामने आ रही है। जब आपूर्ति सामान्य होती है तो ग्राहक को ₹200 का भी पेट्रोल दिया जाता है। वही नगर का एक अन्य पेट्रोल पंप भी फिलहाल बंद है

रिपोर्टर : सतीश वाघ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.